खबरें देश विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
बुधवार, 11 मार्च 2026
🔵👉दुखद – सीधी जिले के मबई गांव में बेटा होने की खुशी बदल गई मातम में, खुशी में जलवा दिखाने हर्ष फायरिंग के दौरान युवती के पेट में धंसी गोली से युवती की मौत।
🔵👉पीएम किसान सम्मन निधि 12वीं किस्त 13 मार्च को होगी जारी।
🔵👉सीधी की जनसुनवाई में एसपी संतोष कोरी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों पर कड़े निर्देश।
🔵👉अनूपपुर जिले के केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं का सम्मान हमारा नैतिक कर्तव्य।
🔵👉मध्य प्रदेश सरकार आज फिर ले रही 5800 करोड़ का कर्ज़, अब 566 000 करोड़ हुई देनदारी।
🔵👉घोसी जहानाबाद में भाजपा नेता अवधेश शर्मा की तबीयत खराब होने पर उनका हाल-चाल जानने पहुंचे प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता नवीन कुमार।
🔴👉🏏T20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर मैन खंड दी सीरीज का पुरस्कार जीत कर घर लौटने वाले संजू सैमसन को मां ने चूमा, पिता ने लगाया गले, कुछ इस अंदाज में चैंपियन संजू सैमसंग का घर पहुंचने पर हुआ स्वागत।
🔵👉मिडिल ईस्ट जंग का असरः हवाई यात्रा होगी महंगी, Air India ने बढ़ाया किराया, टिकट पर लगेगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज।
🔵👉90 करोड़ की हेरोइन के साथ AAP सरपंच पकङा गया! केंद्रीय एजेंसी NCB ने दी दबिश।
🔵👉अब पाताल तक तबाही… US ने ईरान पर गिराए 2000 पाउंड वजनी दर्जनों बंकर-भेदी बम।
🔵👉जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया,सेना को दो आतंकियों की घुसपैठ की जानकारी मिली थी, दूसरे की तलाश जारी।
🔵👉सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे; शरियत कानून में सुधार की जल्दबाजी न करें, इससे नुकसान की आशंका।
🔵👉 उत्तर प्रदेश में मायावती के वोटर्स को साधने की कोशिश! कांग्रेस मनाएगी कांशीराम जयंती, राहुल गांधी लखनऊ में करेंगे बहुजन संवाद।
🔵👉जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बात; तेल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बनी सहमति।
🔵👉 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना 5वें दिन खत्म ,SC के आदेश को बताया ‘जीत’, बोलीं- खुल गया आयोग का बंद दरवाजा।
🔵👉ईरान पर हमलों का 11वां दिन, तेल की क़ीमत दोगुनी, लेबनान में सात लाख विस्थापित; क्षेत्रीय संकट गहराया।
🔵👉ईरान पर हमले का असर,भारत में गैस की कमी से होटल-रेस्तरां परेशान, एशियाई देशों ने ऊर्जा बचत के क़दम उठाए।
🔵👉एनसीईआरटी ने न्यायपालिका पर टिप्पणी संबंधी कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक को लेकर बिना शर्त माफ़ी मांगी।
🔵👉संसद की मर्यादा और गरिमा को बनाये रखने के लिए बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,विपक्ष
🔵👉 रिजिजू बोले राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव।
🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक हमला होगा।
🔵👉’चुप्पी नहीं…नेतृत्व चाहिए’, तेल संकट और खाड़ी युद्ध को लेकर संसद परिसर में ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन।
🔵👉रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खमेनेई को उनकी नियुक्ति पर बधाई संदेश भेजा है।
🔵👉गुजरात-महाराष्ट्र और राजस्थान के 14 शहरों में टेम्परेचर 40°C पार, मध्य प्रदेश के इंदौर में रनवे का डामर पिघला; जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट।
खेल समाचार
🔴👉🏏जसप्रीत बुमराह टी-20 कम, वनडे ज्यादा खेलेंगे, 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर रहेगा फोकस, वर्कलोड मैनेज करेगा बोर्ड।
🔴👉🏏आईपीएल 2026 पर पश्चिम एशिया संकट बनेगा आईपीएल में बाधा? LPG की आपूर्ति और खिलाड़ियों की आवाजाही पर BCCI रख रहा नजर।
🔴👉🏏T20 विश्व कप चैंपियनशिप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात। सब हुए मालामाल।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤