ग्राम विकास समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

0 171

जन अभियान परिषद ने दिया ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को सेक्टर स्तरीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण,बैठक में निभाईं सहभागिता। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत बम्हनी में आयोजित किया गया। नवाकुर संस्था ग्राम विकास समिति बम्हनी सेक्टर 04 गौरकन्हारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में सेक्टर क्रमांक 04 की प्रस्फुटन समितियों ने सहभागिता की कार्यक्रम में कृषि विभाग से श्री संतोष उईके जी, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती मंजूलता राव, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष लल्ला सिंह, सचिव सूरज ताम्रकार जी, रामकुमार जी, दीपक जी मेंटर्स डॉली पनरिया, सीएमसीएलडीपी इंटर्न हरी सिंह, प्रस्फुटन समिति सिंघनपुरी से उपकार दास पिटनिया,बम्हनी से मोहम्मद आरिफ एवं विभिन्न ग्रामों की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम विकास, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी तथा प्रस्फुटन समितियों की भूमिका और जिम्मेदारियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षक द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, लोगों की समस्याओं को समझने तथा सामूहिक प्रयासों से ग्राम विकास को गति देने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संतोष उईके जी द्वारा जैविक खेती एवं नर्सरी की जानकारी बताई गई एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती मंजूलता राव ने उपस्थित सदस्यों को जन अभियान परिषद की मूल अवधारणा और उद्देश्यों से विस्तार से अवगत कराया। नवांकुर अध्यक्ष ने समितियों को सशक्त बनाने के लिए साप्ताहिक बैठकों की अनिवार्यता पर बल दिया परामर्शदाता डॉली पनरिया ने सफाई अभियान,नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने ग्राम विकास के निर्धारित कार्य करने की सहमति दी प्रशिक्षण का समापन प्रमाणपत्र एवं भोजन के साथ हुआ विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment