सिहावल में सियासी संजीदगी का मंज़र

अध्यक्ष राजकुमारी सिंह की अध्यक्षता में जनपद बैठक, विकास पर निर्णायक वार

0 357

 

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सिहावल :सीधी

जनपद पंचायत सभागार सिहावल में कल 30 जनवरी 2026 को लोकतांत्रिक मर्यादाओं और प्रशासनिक गंभीरता से परिपूर्ण सामान्य सभा की बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती राजकुमारी सिंह जी ने की, जहाँ विकास, जनकल्याण और पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर एजेंडेवार गहन विमर्श हुआ। सभागार में विचारों की आवाजाही, संवाद की रवानी और निर्णयों की संजीदगी स्पष्ट झलकती रही।

 

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि पाण्डेय सहित सम्मानित जनपद सदस्यगण उपस्थित रहे। खंडस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी पूरी तत्परता के साथ बैठक में शामिल हुए। विकास योजनाओं की प्रगति, जनसमस्याओं के निराकरण और भविष्य की रूपरेखा पर सार्थक चर्चा हुई, जिसमें सबकी राय और सुझावों को एहतिराम के साथ सुना गया।

 

बैठक का समापन सकारात्मक संकल्पों और साझा ज़िम्मेदारियों के एहसास के साथ हुआ। जनहित को केंद्र में रखकर लिए गए निर्णयों ने उम्मीदों की नई किरण जगाई। यह सभा न सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया थी, बल्कि सहयोग, विश्वास और जनसेवा के जज़्बे का खूबसूरत इज़हार भी साबित हुई, जहाँ हर आवाज़ को अहमियत और हर विचार को वक़ार मिला।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment