सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 192

.. संपादक➖ आर डी पांडेय

.. और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

. शनिवार, 31 जनवरी 2026

💠👉सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक में मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटने पर उबाल, तहसील में सौंपा गया ज्ञापन।

💠👉सीधी पुलिस का सड़क सुरक्षा पर बड़ा कदम, घायल की मदद करने वाले राहगीर को मिलेंगे ₹25000।

💠👉सीधी सिंगरौली सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना के तहत सीधी एवं सिंगरौली जिलों के कार्यों के प्रगति की, की समीक्षा।

💠👉 सीधी जिले में ग्राम विकास प्रसफुटन समिति कुबरी ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि।

💠👉सिंगरौली जिले के एनसीएल अम्लोरी खदान में सीआईएसएफ जवान पर जानलेवा हमला, केवल चोरी का हुआ खुलासा।

💠👉डिंडोरी जिले के चांदरानी पंचायत में निर्माण कार्यों के नाम पर हुआ गवन, सरपंच सचिव से सवा 2 लाख की वसूली के आदेश।

💠👉डिंडोरी जिले के कैरियर मेले ने बदली सोच, गांव के छात्रों को मिले भविष्य के नए रास्ते।

💠👉 सर्राफा बाजार में हाहाकार, चांदी की मदमस्त चाल पर ब्रेक…24 घंटे में ₹93 हजार गिरा भाव, सोना ₹25000 सस्ता।

💠👉सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, बेटे पार्थ पवार का राज्यसभा जाना तय।

💠👉’अंगूर खट्टे हैं’, इंडिया-EU ट्रेड डील की कांग्रेस ने की आलोचना तो पीयूष गोयल का पलटवार।

💠👉सुप्रीम कोर्ट ने 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए सैनेटरी पैड किया अनिवार्य, राज्यों को 3 महीने का अल्टीमेटम।

💠👉पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी ने महमूद गजनी को भारतीय लुटेरा बताया, भाजपा बोली- यह बीमार मानसिकता, क्या कांग्रेस गजनवी के 17 हमलों पर पर्दा डालना चाहती है।

💠👉ममता बनर्जी के गढ़ में चुनावी हुंकार, कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, आज बैरकपुर-सिलीगुड़ी में कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।

💠👉क्या छुपा रहा तेहरान?: अमेरिकी धमकी के बीच ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल, उपग्रह तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता।

💠👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला मिशन से भी बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर भेजा, तेहरान का बयान- बातचीत के लिए तैयार।

💠👉अमित शाह बोले- असम में 64-लाख घुसपैठिए, 7 जिलों में इनका बहुमत, कांग्रेस ने राज्य को बंदूक-गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया।

💠👉’संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’, वेनेजुएला की राष्ट्रपति रोड्रिगेज से PM मोदी ने की बात।

💠👉उत्तर प्रदेश के डॉक्टरों ने किया चमत्कार, 3 साल की बच्ची के दिमाग में 7 सेमी अंदर धंसी गोली निकाली, मौत को मात देकर लौटी मासूम।

💠👉भारत में निपाह वायरस के दो मामलों की पुष्टि, WHO ने कहा- आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं।

💠👉आतंकियों के लिए No Escape! किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का हाई-टेक सर्च ऑपरेशन जारी।

खेल समाचार

💠👉🏏भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का खेला जाएगा आज पांचवा और आखिरी मैच, भारत यह सीरीज पहले ही जीत चुका है।

💠👉🏏 महिला प्रीमियर लीग में मुंबई पर मंडराया बाहर होने का खतरा, गुजरात का जलवा बरकरार, कप्तान की मेहनत बेकार।

🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment