रामपुर नैकिन में खनिज के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

0 7,870


तीन वाहन जब्त, न्यायालय में दर्ज होगा प्रकरण
सीधी | 30 जनवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन और जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।


प्रभारी खनि निरीक्षक  शिशिर यादव एवं  देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में खनिज दल ने तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत बघवार क्षेत्र में जांच के दौरान बिना अभिवहन पारपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के कोयला परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक UP70FT6679 एवं CG04PF5736 को जब्त किया। दोनों वाहनों को पुलिस चौकी पिपरांव, थाना रामपुर नैकिन परिसर में खड़ा कराया गया है। वाहन स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
इसी क्रम में तहसील रामपुर नैकिन के शिकारगंज क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए हाइवा वाहन क्रमांक MP18H5433 को खनिज एवं वन विभाग के संयुक्त दल द्वारा जब्त किया गया। वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध वन परिक्षेत्राधिकारी सोन घड़ियाल अभयारण्य द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज दल की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment