शाहजहांपुर के डीएम ने जनता दर्शन में शिकायत निस्तारण की नई पहल की शुरू

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनता दर्शन में शिकायत निस्तारण की नई पहल शुरू की है।
जिलाधिकारी प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक अपने कार्यालय में शिकायतें सुनते हुए एक साथ जिला अधिकारी से लाइव जुड़ते हैं।
इस व्यवस्था में, फरियादी अपनी समस्या सीधे जिलाधिकारी के सामने रखते हैं, जबकि संबंधित अधिकारी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहते हैं। अधिकारियों की जवाब देही सुनिश्चित हो रही है क्योंकि निर्देशों का पालन तुरंत करने की व्यवस्था बनाई गई है कई मामलों में संबंधित अधिकारी से इस समय बात कर समस्या का समाधान तत्काल संभव हो रहा हो पा रहा है इसे आम जनता का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो रहा है
इससे शिकायतों का निस्तारण तुरंत और पारदर्शी तरीके से हो रहा है, और फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।