एसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरक्षण।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने अभिलेखों, लंबित कार्यों, और कार्यालयीन अनुशासन का गहन परीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, और पारदर्शिता के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयीन कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण मौजूद रहे।