डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा ।

0 402

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाया।

 

कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों,बच्चों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एक कर्मचारी को

आदि सम्मानित किया।

 

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व अब केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि ये नागरिकों में देशप्रेम और कर्तव्य की भावना जागृत करते हैं।

 

जिलाधिकारी ने प्रत्येक नागरिक की देश के प्रति जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।

 

उन्होंने समाज और जनपद को स्वस्थ, स्वच्छ और हरित बनाने को नैतिक जिम्मेदारी बताया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं को सशक्त बनाना ही देश को आगे बढ़ाने का सही मार्ग है।

 

इस अवसर पर , अपार जिलाधिकारी प्रशासनिक रजनीश मिश्रा अपार जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविंदर कुमार ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार रखते हुए बधाई दी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment