एसपी ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने जनसेवा, शांति-व्यवस्था की सुदृढ़ता और संवेदनशील पुलिसिंग के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।