तहसील परिसर सिहावल में शान से फहरा तिरंगा, एसडीएम प्रिया पाठक ने दिया संविधान व राष्ट्रसेवा का संदेश

0 432

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी,

सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सिहावल | 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर तहसील एवं एसडीएम कोर्ट परिसर सिहावल में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीमती प्रिया पाठक रहीं, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

 

ध्वजारोहण उपरांत अपने संबोधन में एसडीएम श्रीमती प्रिया पाठक ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व—को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का सशक्त भविष्य तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।

 

समारोह में प्रभारी तहसीलदार परमसुख वंसल, नायब तहसीलदार दिनेश तिवारी, आरआई, समस्त पटवारी, राजस्व अमला एवं सशस्त्र बलों के जवान उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संविधान के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहा।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment