राजद कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

0 190

जहानाबाद i राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में 77 वी गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया एवं तीरंगें की सलामी ली, इस अवसर पर स्थानीय विधायक राहुल कुमार, पुर्व विधायक सुदय यादव, सच्चितानंद यादव,राजद के वरिष्ठ नेता परमहंस राय, रमेश यादव, अनुज प्रसाद निराला, राजद नेत्री आभा रानी, समेत कई राजद कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल थे, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि आज के दिन हमारा देश गणतंत्र घोषित हुआ था जहां हमारे देश में संविधान को लागू किया गया, वहीं देश के आजादी के दिवानो ने अपनी जान की वाजी लगाकर देश को आजाद कराया, इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीद जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की, वहीं मौके पर स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने कहा कि दुनिया का पहला गणतंत्र हमारा बिहार व देश है, जहां संविधान के लागू होने से सभी जाति धर्म के लोगों स्वतंत्रता का अधिकार है,वे पढ़ा ई कर सकते हैं आगे बढ़ सकतें हैं और इस त्योहार को उत्साहपूर्वक लोगों को मनाने की लोगों से अपील की, एवं जिले सहित देश वासियों को वधाई व शुभकामनाएं दी

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment