वित्त मंत्री ने शाहजहांपुर पुलिस लाईन में फहराया झंडा

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पुलिस लाइन में झंडा फहराया और परेड को सलामी दी।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी।
इसके बाद उन्होंने परेड को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
संस्कृत प्रस्तुति देने वाले बच्चों की प्रशंसा की।
वित्त मंत्री द्वारा एसपी राजेश द्विवेदी,एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रियंक जैन आदि को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
वित्त मंत्री को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह भगवान गणेश की प्रतिमा भेट की।
अतिथि के रूप में सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, एमएलसी सुधीर गुप्ता, डीपीएस राठौर, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव आदि जनप्रतिनिधि सहित, कार्यक्रम में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रियंक जैन व अधिकारी एवं कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक गण मौजूद रहे।