जिला बॉक्सिंग संघ सीधी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते एक स्वर्ण और एक रजत पदक

0 375

सीधी (राकेश शर्मा)छठवीं राष्ट्रीय स्तर की मार्शलआर्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 दिसंबर को खेल एवं युवा कल्याण विभाग उज्जैन के राजमाता विजयाराजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर में बॉक्सिंग की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें सीधी जिला बॉक्सिंग संघ सीधी के दो बॉक्सिंग खिलाड़ी समृद्धि चौबे 52 किलोग्राम वर्ग में और प्रवीण साहू 51 किलोग्राम वर्ग में चयन किया गया था जिसमें यह बॉक्सिंग की टीम बॉक्सिंग संघ के सह सचिव संजीव सोधिया के नेतृत्व में टीम उज्जैन के लिए रवाना हुई थी।ये दोनों खिलाड़ी 36वी मध्य प्रदेश के जबलपुर में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किए थे और अब उज्जैन में नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में समृद्धि चौबे और प्रवीण साहू दोनों होनहार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

 

इस 5 नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक बालिका खिलाड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि एक बालक खिलाड़ी ने कड़े मुकाबलों के बाद रजत पदक अपने नाम किया।बालिका खिलाड़ी ने प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक, तेज़ फुर्ती और आत्मविश्वास का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को स्पष्ट अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता को खेल जगत में विशेष सराहना मिल रही है।

 

वहीं बालक खिलाड़ी ने भी पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में उन्होंने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों का सामना किया और फाइनल में कड़े संघर्ष के बाद रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और बॉक्सिंग संघ के सचिव कोच माखन मिश्रा के मार्गदर्शन का परिणाम बताया जा रहा है। इस सफलता पर प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों, विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

 

खिलाड़ियों की जीत पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी, एडिशनल पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, सीधी सिंगरोली के सांसद डॉ राजेश मिश्र, सीधी के लोकप्रिय विधायक श्रीमती रीति पाठक, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी हरिशंकर पांडेय, राजबहोर सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक ड्रा अनूप मिश्रा, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष जय सिंह, खेल युवा कल्याण विभाग के कोच मानिंद शेर अलीखान, खेल युवा कल्याण विभाग विकास खंड समन्वयक जयवीर सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव माखन मिश्रा, सह सचिव संजीव सोधिया, बॉक्सिंग संघ के सदस्य प्रकाश प्रजापति, बॉक्सिंग संघ सदस्य कोच रवि मिश्रा, बॉक्सिंग सदस्य रोशन जायसवाल, जीतू सिंह, संध्या मिश्रा, बॉक्सिंग सदस्य मुकेश मिश्रा, बॉक्सिंग सदस्य विष्णु सिंह सेंगर, सौरभ सेन, राजेंद्र केवट व खिलाड़ियों के माता पिता पुनीता चौबे, प्रभात चौबे व पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू ने इन दोनों खिलाड़ियों के जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाओं के संदेशों का तांता लगा हुआ है। और क्षेत्रवासियों और खेल संघ के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए आशा जताई है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment