मिश्रा नर्सिंग होम का नया संकल्प: नव वर्ष पर ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ्य जन’ अभियान की शुरुआत

सीधी। नववर्ष के अवसर पर मिश्रा नर्सिंग होम की टीम ने जन-जन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नया संकल्प लिया है – “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ्य जन”। इस पहल के तहत हृदय रोग (हार्ट अटैक) के लक्षण, प्राथमिक चिकित्सा (सीपीआर) और बचाव के उपायों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
अभियान के शुभारंभ पर डॉक्टरों ने बताया कि हृदयघात यानी दिल का दौरा एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन और पल्स अचानक रुक जाती है, जिससे शरीर में रक्त प्रवाह बंद हो जाता है। अगर पहले 6 मिनट के अंदर सीपीआर (CPR) मिल जाए तो मरीज की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
टीम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की सांस बंद हो जाए, नाड़ी ना मिले और वह बेहोश हो, तो तुरंत सीपीआर करें।
सीपीआर की प्रक्रिया:
रोगी को सपाट जगह लेटाएं
दोनों हाथों से सीने के बीच में 30 बार दबाव दें
इसके बाद दो बार मुंह से सांस दें (आर्टिफिशियल ब्रीदिंग)
यह प्रक्रिया तब तक जारी रखें, जब तक मरीज को अस्पताल या हेल्थ यूनिट न पहुँचाया जाए
डॉक्टरों ने कहा कि अधिकांश मामलों में समय पर सीपीआर न मिलने से ही जान जाती है, इसलिए समाज में जागरूकता बेहद ज़रूरी है।
दिल के दौरे से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
धूम्रपान व शराब का सेवन न करें
तले हुए खाद्य पदार्थ कम खाएं
नमक और चीनी का सेवन सीमित करें
रोज़ व्यायाम करें, सुबह की सैर आदत बनाएं
तनाव कम लें, पर्याप्त नींद लें
समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं
फल, सब्जियां, सलाद और हेल्दी फूड का सेवन बढ़ाएं
अभियान में शामिल मेडिकल टीम
Dr. विवेक सिंह, Dr. साक्षी पांडे, Dr. R.S. Gupta, Dr. शिबा अवस्थी, Dr. अतुल
नर्सिंग टीम: Jayshree, Mamta Singh, Kavishma, Sheetal, Rashika, Khushboo, Sapna, Riya, Pankaj, श्रीता मालती, सुदीप, विनोद
मिश्रा नर्सिंग होम ने दी अपील
“दिल की धड़कन रुकने का इंतज़ार न करें,
सीपीआर सीखें, जीवन बचाएं।”