गुलाबगंज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोगों ने गुलाबगंज समस्या से अवगत कराया

0 366

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

गुलाबगंज-रविवार शाम गुलाबगंज में गंजबासोदा से भोपाल लौटते समय भारत सरकार के केंद्रीय कृषि कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री क्षेत्रीय सांसद शिवराजसिंह चौहान ने ग्रामीणजनों से मुलाकात की भाजपा नेता सचिन यादव ने बताया कि रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ बाउंड्री वॉल बन रही है जिसके कारण कई घरों के रास्ते बंद हो गए है पानी निकासी की व्यवस्था ठप्प हो गई है पंचायत को भी काम करने जगह नहीं बची है इसलिए बस्ती के लोगों ने रास्ते एवं नाली के लिए जगह मुहैया करवाने के लिए मिलकर निवेदन किया एवं विदिशा विधायक मुकेश टंडन द्वारा लिखे पत्र की कॉपी देकर गुलाबगंज स्टेशन पर रीवांचल एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग रखी। शिवराजसिंह चौहान बड़े ही आत्मीयता से लोगों से बात की और दोनों मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उनके निदान के लिए आश्वस्त किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment