गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों पर कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता, 1 दिसंबर को जिलेभर में होगा भव्य आयोजन

खमोद चन्देल की रिपोर्ट –
डिंडोरी। आगामी 1 दिसंबर को मनाए जाने वाले गीता दिवस की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर सभाकक्ष में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया ने की।
इस अवसर पर विश्व गीता प्रतिष्ठान के जिला संयोजक श्री बिहारी लाल द्विवेदी, सह-संयोजक पंडित वीरेंद्र प्रसाद शास्त्री, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते, नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तिवारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार सहित सभी पत्रकारगण उपस्थित रहे।
बैठक में गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक गतिविधियों, जनभागीदारी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि गीता दिवस को जिले में भव्य रूप से मनाया जाएगा तथा सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर समन्वय स्थापित कर तैयारी सुनिश्चित करें।