संविधान दिवस पर सीधी पुलिस का संकल्प: सामूहिक रूप से पढ़ी गई संविधान की उद्देशिका
लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश: जिलेभर में पुलिस ने किया संविधान वाचन

सीधी, 26 नवंबर 2025
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी द्वारा उद्देशिका के वाचन से हुई। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इसका अनुसरण करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों, कर्तव्यों और समरसता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इसके बाद सभागार में बड़े स्क्रीन पर Constitution Day Film का प्रदर्शन किया गया, जिसमें भारतीय संविधान की संरचना, उसके मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों को सरल और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमरे सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इसी क्रम में जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। सभी इकाइयों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनः पुष्टि करते हुए नागरिक कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।