गुलाबगंज सर्वप्रथम SIR सर्वे पूर्ण कलेक्टर द्वारा सम्मानित BLO मनोज साहू

0 383

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

गुलाबगंज-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों में चल रहे SIR सर्वे (विशेष गहन पुनरीक्षण 26) के कार्य में विदिशा जिले के अंतर्गत पांचो विधानसभा में भी यह कार्य हो रहा है जिसके अंतर्गत विदिशा विधानसभा 144 के मतदान केंद्र क्रमांक 12 ग्राम हाटखेड़ा के बूथ लेवल ऑफिसर मनोज साहू द्वारा सर्वप्रथम उक्त कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण किया है। एवं जिले में भी इस कार्य को सर्वप्रथम पूर्ण करने की इस उपलब्धि पर जिला विदिशा के कलेक्टर अंशुल गुप्ता मतदान केंद्र 12 के बूथ लेवल ऑफिसर मनोज साहू को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। और उनके इस कार्य को समय सीमा से पूर्व पूर्ण करने पर सराहना की है। एवं जिले के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर से भी कार्य को समय सीमा में पुर्ण करने की हिदायत दी है।

तहसील गुलाबगंज अंतर्गत उक्त मतदान केंद्र आने के कारण तहसीलदार पलक पीडिया ने भी उक्त बीएलओ को बधाई दी एवं समस्त बीएलओ साथियों को सहयोग की अपेक्षा की है। श्री मनोज साहू के उक्त कार्य को पूर्ण कर प्रमाण पत्र लेने पर संकुल प्राचार्य मीना अहिरवार सहित समस्त शिक्षकों ने भी साहू को बधाई दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment