Breaking News

सीधी पुलिस की प्रेरणादायक पहल — “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बच्चों, छात्राओं और ग्रामीणजनों में सुरक्षा जागरूकता की अलख

0 158

सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत सीधी पुलिस द्वारा जिलेभर में जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इस अभियान का उद्देश्य बाल एवं महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा मुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों पर आमजन में सजगता बढ़ाना है।

 

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं जिले के सभी एस.डी.ओ.पी. तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में यह अभियान संवेदनशीलता, सहभागिता और संवाद पर आधारित होकर निरंतर संचालित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाएँ (1098, 181, 112) एवं विधिक जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

 

 

📍 11 नवम्बर 2025 को आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों की झलक

 

👉 थाना जमोड़ी:

थाना प्रभारी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पीएम श्री स्कूल पनवार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच की पहचान, साइबर ठगी से बचाव के उपाय और आत्मरक्षा तकनीक सिखाई गईं।

 

👉 थाना मझौली:

थाना प्रभारी उनि. विशाल शर्मा के नेतृत्व में विवेकानंद स्कूल ताला में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को नशा मुक्ति, आत्मरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा और महिला सम्मान पर जानकारी दी गई।

 

👉 चौकी पिपराव:

चौकी प्रभारी उनि. शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघवार में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और नशा मुक्त जीवन के बारे में बताया गया।

 

👉 थाना सेमरिया:

थाना प्रभारी उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में प्राथमिक शाला ठकुरदेवा में बच्चों को सरल उदाहरणों के माध्यम से बाल सुरक्षा, महिला सम्मान और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग सिखाया गया।

 

👉 थाना बहरी:

थाना प्रभारी नि. राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यालयों व ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर बाल एवं महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव पर संवाद किया गया।

 

 

 

💬 सीधी पुलिस का संदेश:

 

> “बाल सुरक्षा, महिला सम्मान और सुरक्षित समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक जागरूक और जिम्मेदार बने।”

 

 

 

(रिपोर्ट: जिला संवाददाता, वनांचल समाचार)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment