नोडल अधिकारी ने किया बस स्टैड में नगर निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थल का निरीक्षण, आश्रय स्थल में ठण्ड से बचाव हेतु सभी सुविधाए उपलंब्ध हैः- नोडल अधिकारी

0 243

 

सिंगरौली 11 नवम्बर 2025

 

नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा वर्तमान मे शीतलहर को मध्यनजर रखते हुए खुले में सोने वाले बेघरों को आश्रय स्थल में सभी व्यवस्थाए उपलंब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। जिसके तारतम्य में आश्रय स्थल के नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय के द्वारा विगत दिवस रात्रि में आश्रय स्थल पहुचकर वहा की व्यवस्थाओ का अवलोकन किया गया। साथ ही आश्रय स्थल में ठहरे नागरिको से संवाद आश्रय स्थल में की व्यवस्थाओ के संबंध में उनकी राय जानी गई।

नोडल अधिकारी श्री उपाध्याय ने आश्रय स्थल का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि आश्रय स्थल में रात्रि के समय ठहरने वाले नागरिको को सभी व्यवस्था उपलंब्ध है। उन्होने कहा पुरूष तथा महिलाओ के ठहरने हेतु अलग अलग प्रबंध किया गया। नगारिको को ठण्ड से बचाव हेतु बेहत गुणवत्ता वाले कव्वल तथा रजाईया उपलंब्ध कराया गया है। साथ ही साथ कमरे में गर्मी रहे इस हेतु हीटर की भी व्यवस्था की गई। इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने बताया कि नगारिको को ठण्ड से बचाव हेतु स्नानागार में भी पानी गर्म करने के हीटर लगाया गया है। इसके साथ ही आश्रय स्थल में स्वच्छता रहे इसके लिए समय समय पर आश्रय स्थल सहित शौचालयो की भी बेहत साफ सफाई कराई जाती। साथ नोडल अधिकारी द्वारा इस आशय से भी अवगत कराया गया है कि आश्रय स्थल मे ठहरे वाले नागरिक बिना किसी असुविधा को भोजन कर सके इसके लिए प्रातः 10बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रामा सेंटर तथा दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच दीनदायाल चलित रसोई का भी संचालन आश्रय स्थल के समीप कराया जा रहा।नोडल अधिकारी ने बताया कि रात्रि के समय 10 बजे से 11 बजे के बीच अश्रय स्थल के कर्मचारियों द्वारा आस पास घूमकर खुले में रात्रि विताने वाले नागरिको को आश्रय स्थल में रात्रि बिताने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एनयूएलएम के सीटी मिशन मैनेजर कृष्णा पटेल तथा पवन मिश्रा उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment