संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न

0 60

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन में जिला पदाधिकारियों की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

बैठक में पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, भूपेंद्र सिंह, दिलीप सितानी, नवीन सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, पंकज सिंह, विनय मिश्रा, दया वर्मा, जय सिंह, रमेश पटेल, इंद्रबली सिंह, मोहम्मद हफीज, गणेश सोनी, अखंड प्रताप सिंह, सतेंद्र सिंह, मोहन गुप्ता, गौरी साकेत, मंगल सिंह, अशोक पनिका, अभिमान प्रजापति, रामभिलाष पटेल, राणा प्रताप सिंह, चिंतामणि गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, हल्के सोनी, रामसुशील पाण्डेय, सुंदरलाल सिंह, शिवकुमार सिंह सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment