जन सुनवाई में बुजुर्ग की फरियाद पर तत्काल मदद – कलेक्टर बैनल ने दिलाया श्रवण यंत्र

सिंगरौली, 14 अक्टूबर 2025 – कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग जगजीवन सिंह अहिरवार (निवासी ग्राम भर्रा, पोस्ट कर्थुआ, तहसील चितरंगी) ने कलेक्टर गौरव बैनल से अपनी सुनने की समस्या बताते हुए सहायता की गुहार लगाई।
बुजुर्ग की आर्थिक स्थिति जानने के बाद कलेक्टर बैनल ने तुरंत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया जाए।
जन सुनवाई के दौरान ही समस्या का समाधान होने पर जगजीवन सिंह भावुक हो उठे और कलेक्टर बैनल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा – “अब फिर से सुन पाऊँगा, जीवन में उम्मीद लौट आई।”
कलेक्टर बैनल की इस त्वरित संवेदनशील पहल की जन सुनवाई में मौजूद लोगों ने सराहना की।
जिला ब्यूरो सिंगरौली