किसानों ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, बिजली समस्या के समाधान की मांग

0 305

संवाददाता- निलेश कलसकर

 

पांढुरना जिले के किसानों ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमनसिंह तोमर को ज्ञापन सौंपकर कृषि बिजली की ज्वलंत समस्या का निराकरण करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि रबी की फसलों की सिंचाई का समय आ गया है, लेकिन जिले में बिजली की समस्या बनी हुई है।

 

क्या है बिजली समस्या?

 

– नांदनवाडी क्षेत्र में 40 साल पुरानी बिजली व्यवस्था पर बिजली संचालित की जा रही है, जिसमें 90 प्रतिशत ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं।

– कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग होने के कारण किसानों की सिंचाई मोटर पंप खराब हो रहे हैं।

– दिन में 6 घंटे और रात में 4 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन दिन में बिजली बार-बार ट्रिपिंग होती है और मेंटेनेंस के नाम पर काटी गई बिजली के समय को बढ़ाया नहीं जाता।

 

किसानों की मांग

 

– कृषि बिजली की समस्या का निराकरण करने के लिए उचित कार्यवाही की जाए।

– अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएं और लाइनमेन और आउटसोर्स कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाए।

– किसानों को दिन में पर्याप्त बिजली दी जाए और रात में बिजली के समय में बदलाव किया जाए।

 

ज्ञापन देने वालों में शामिल

 

आवेदक गण में ग्रामिण- रवि खापरे, शेषराव खापरे, राजू खापेरे, रामेश्वर सापरे आदि शामिल हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment