चुनाव प्रशिक्षण में जा रहे शिक्षक दीपक कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत — शिक्षा जगत में शोक की लहर

0 421

नालंदा/जहानाबाद, 15 अक्टूबर 2025

 

नालंदा जिले के हिलसा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नरेश पासवान के इकलौते पुत्र दीपक कुमार (शिक्षक) की आज सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दीपक कुमार जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय ओकरी में शिक्षक (BPSC-TRE-3) के पद पर पदस्थापित थे।

 

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को राज्य संपोषित कन्या उच्च विद्यालय, जहानाबाद में चुनाव प्रशिक्षण में भाग लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, जहानाबाद लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से पूरा घर मातम में डूब गया है।

 

सदर अस्पताल परिसर में शिक्षकों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःखद घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

एससी/एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी (प्र.अ.), उपाध्यक्ष सह समन्वयक राम सिहासन दास, महेश पासवान (JE), डॉ. अशोक पासवान, साहेब लाल, अनुज कुमार, राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष कौलेश्वर पासवान, प्रेम प्रकाश जी, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार (प्र.अ.), विनय कुमार पांडे, राजकुमार निराला सहित अन्य शिक्षक एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

 

विदित हो कि दिवंगत दीपक कुमार, मध्य विद्यालय कंसुआ के प्रधानाध्यापक डॉ. अशोक पासवान के बड़े साढ़ू के इकलौते पुत्र थे।

 

सभी ने सरकार से मांग की है कि शहीद शिक्षक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की

शक्ति प्रदान करे।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment