Sp lalitpur की सख्त निगरानी में नगर पालिका उपचुनाव

ललितपुर। आगामी नगर पालिका उपचुनाव–2025 को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने कोतवाली क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
उन्होंने मतदान केंद्र – श्री हजारी लाल मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, ललितपुर का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि शहर में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
जिला संवाददाता – प्रवीन जैन
—