बोरगांव पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा

संवाददाता- निलेश कलसकर
पांढुरना- सौंसर -शुक्रवार को बोरगांव पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार अन्य 8 से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री कोदेगांव से बेरडी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
हादसे का कारण:
– ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
एंबुलेंस की देरी:
– हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बचाने की कोशिश की, परंतु सरकारी एंबुलेंस (108) के देर से पहुंचने ने सवाल खड़े कर दिए।
– सामाजिक कार्यकर्ता हितकेश बांसोड़ ने बताया कि “एंबुलेंस को कई बार फोन करने के बावजूद करीब आधे घंटे तक कॉल रिसीव नहीं किया गया।
आवश्यक सेवाओं में लापरवाही:
– स्थानीय लोगों ने अस्पताल में आपातकालीन व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।
– सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बांसोड़ ने कहा, “हमारे महाराष्ट्र में हादसे के बाद घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जाती है, जबकि सौसर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार में भी देरी होती है।
मांगें:
– ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सौसर सिविल अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा और तैनात स्टाफ की तत्परता को मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी घायल व्यक्ति की जान देरी के कारण न जाए।