गुलाबगंज पंडित विपिन बिहारी महाराज की अगवानी में भव्य कलश यात्रा निकली

0 295

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

गुलाबगंज- स्थानीय दांगी धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा की शुरुआत विशाल कलश यात्रा निकालकर हुई जहां सर्वप्रथम कलश यात्रा में मुख्य यजमान शैलेन्द्र दांगी मुंगवारा वाले श्री मद भागवत गीता को अपने सर पर रखे हुए और पीली साड़ी में मातृ शक्ति अपने सर पर कलश रखे यात्रा में शामिल थी तो बुंदेलखंडी प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज जी के दर्शन लाभ लेने के लिए गुलाबगंज के लोग काफी उत्साहित दिखे जो अपने घर द्वार, छत से महाराज जी और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर रहे थे, इस दौरान कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान के स्टॉल लगाकर मानवता की मिशाल पेश कर धर्म लाभ लिया।वही कलश यात्रा सिद्ध श्री हनुमान मंदिर रेलवे प्रांगण से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्ग होते हुए श्री राम मंदिर,बर्री बैंक चौराहा,बस स्टैंड हुए कथा स्थल दांगी धर्म शाला पहुंची जहां कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज ने सर्वप्रथम व्यास गादी पर श्री जी लड्डू गोपाल महाराज जी को आसान पर स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चन कर व्यास गादी को प्रणाम कर कथा प्रारंभ की जिसमें बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग सभी वर्ग के व्यक्तियों ने श्री मद भागवत कथा का रस पान कर धर्म लाभ लिया इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment