ब्रेकिंग- जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया इस्तीफा

0 462

*ब्रेकिंग- जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया इस्तीफा

रिपोर्ट राकेश शर्मा- जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चसोती किश्तवाड़, माता वैष्णो देवी कटरा में लापरवाही से हुई मौतों और जम्मू बाढ़ में सही प्रबंध न होने की पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है।

किश्तवाड़ के चसोती गांव में, हालिया भूस्खलन और बादल फटने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि प्रशासन को पहले ही इलाके की नाजुक स्थिति की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। माता वैष्णो देवी यात्रा, जो कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, वहाँ पिछले सप्ताह भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते 4 लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो गए थे जिनके वीडियो भी वायरल हुए थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment