सिंगरौली में 24 घंटे से लगातार बारिश, घरों में घुसा पानी — नगर निगम वार्ड 28 का मकान डूबा, बस स्टैंड और कॉलोनियों में जलभराव

0 453

सिंगरौली। जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28 में श्रीकांत द्विवेदी का मकान पानी में डूब गया। घर में घुसा पानी खाने-पीने की सामग्री और फर्नीचर तक को खराब कर गया। स्थिति बिगड़ने पर नगर निगम ने परिवार को तत्काल प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट किया।

विधायक रामनिवास के घर के पीछे स्थित कॉलोनी भी तालाब में तब्दील हो गई है। वहीं, डिप्टी कमिश्नर आरपी बैंस ने निरीक्षण के बाद माना कि नालियों की कमी से जलभराव हुआ है। फिलहाल जमा पानी निकालने के लिए पीसीसी रोड तोड़ी जा रही है और जल्द ही नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया।

शहर के अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अंतरराज्यीय बस स्टैंड में शनिवार देर शाम तक पानी भरा रहा, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी जलभराव से लोग परेशान हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment