Breaking News

कुचवाही-शैरपुर मार्ग 48 घंटे से बंद, पेड़ गिरने से आवागमन ठप — प्रशासन की नींद गायब

0 461

प्राइड इंडिया न्यूज़ के लिए ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट — अरविंद द्विवेदी,

सीधी। सीधी जिले के कुचवाही-शैरपुर मार्ग पर पिछले 48 घंटों से आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है। बीते दिनों हुई झमाझम बारिश और तूफानी हवाओं के कारण सड़क के बीचों-बीच बमूर का विशाल पेड़ गिर गया। इस घटना के बाद से मार्ग पूरी तरह बाधित है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ गिरने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। मोटरसाइकिल से लेकर चारपहिया वाहन तक सड़क के दोनों किनारों पर फंसे हुए हैं। लोग मजबूरी में कई किलोमीटर लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाने को विवश हैं।

 

प्रशासन को दी गई सूचना, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटना की जानकारी प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक पेड़ नहीं हटाया गया। इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

आवागमन बाधित होने से जनजीवन प्रभावित,

मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, किसानों को अपनी फसल और सब्जियाँ बाजार तक पहुँचाने में दिक्कत हो रही है। बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

ग्राउंड जीरो से संवाददाता अरविंद द्विवेदी ने जानकारी दी है कि लोग प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और भी विकट हो सकती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment