वेतन न मिलने से नाराज सुरक्षा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

बीना /सोनभद्र – एनसीएल बीना परियोजना में संबिदा सुरक्षा कर्मी पिछले दो माह से वेतन न मिलने से नाराज कर्मी प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
बता दें कि सोमवार क़ो सुबह लगभग 10:30 बजे एनसीएल बीना परियोजना में सुरक्षा का काम कर रहे निविदा प्राप्त हेमंत जुगलकर के सुरक्षा कर्मी प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संतोष कुमार कुशवाहा सुपरवाइजर ने बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी में काम कर रहे किसी कर्मचारी का पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन का मांग कर रहे है। वही शिव बहादुर सिंह ने कहा कि हम लोगो का बात प्रबंधक नहीं सुन रहे है केवल एनसीएल के सुरक्षा अधिकारी का बात सुनेगे। हम लोग अपने एजेंसी से वेतन का मांग कर रहे है तो इनका कहना है कि एनसीएल से भुगतान नहीं मिला है तो आप लोग क़ो हम कहा से दें सकते है। एनसीएल सुरक्षा अधिकारी भारतेन्दु तिवारी ने बताया कि भुगतान जल्द ही कर दिया जायेगा और ड्यूरी के दौरान कोई भी समस्या अति हो तो लिखित में तुरंत अवगत कराये। इसी अस्वासन पर प्रदर्शन समाप्त कर कर्मी अपने काम लौटे। इस दौरान राम खेलावन, बलबीन्दर सिंह, प्रीतम प्रताप, राधेश्याम, अनिल कुमार. सन्तोष कुशवहा, अमारिक सिंह, राजेश, रामायण, राम इक़बाल, नीलेश, निखिल आदि लोग मौजूद रहे।