बीना में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू 12 स्कूलों के 500 छात्र खेलों में शामिल, वॉलीबॉल-हैंडबॉल समेत कई मुकाबले

बीना – बीना के डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर (यूपी जोन बी, डी और जी 2025-26) का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीना के महाप्रबंधक आर.के. सिंह मुख्य अतिथि रहे। स्टाफ ऑफिसर पी.के. श्रीवास्तव, एनसीएल नेता जगेंद्र तिवारी और बीएमएस सचिव बुद्धेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।
डीएवी बीना के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस खेल प्रतियोगिता में 12 से अधिक विद्यालयों के 500 से ज्यादा छात्र हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रगान के साथ झंडारोहण किया गया। मशाल प्रज्वलित की गई। छात्रों ने मार्च पास्ट किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-14 वर्ग के वॉलीबॉल मैच से हुई। डीएवी ओबरा ने डीएवी बीना को हराया। हैंडबॉल में डीएवी रॉबर्ट्सगंज ने डीएवी बीना को पराजित किया। खो-खो में डीएवी परासी ने डीएवी ओबरा को हराया।
अंडर-19 वर्ग में वॉलीबॉल का मुकाबला बीना और खड़िया के बीच हुआ। इसमें बीना की टीम विजयी रही। स्कूल हॉल और मैदान में एक साथ कई खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।