जोगदहा घाट पुल बना आत्मघाती घटनाओं का अड्डा, अज्ञात महिला ने लगाई छलांग – वीडियो कैमरे में कैद

🔥सीधी से बड़ी खबर🔥
सीधी। नई सोन नदी स्थित जोगदहा घाट पुल एक बार फिर सुर्खियों में है। शनिवार को एक अज्ञात महिला ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची और महिला को सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला के हाथ में मेहंदी से “प्रिया तिवाड़ी” लिखा हुआ मिला है।
गौरतलब है कि इस पुल से पहले भी कई आत्मघाती घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की मांग की है।