चलने में असमर्थ वृद्ध महिला को मोटरसाइकिल पर लादकर लाना पड़ा खाद केंद्र — एसडीएम प्रिया पाठक ने दिए कड़े निर्देश

सिहावल।
सिहावल उपखंड में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत की जांच करने पहुंचीं एसडीएम प्रिया पाठक को एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। यहां चलने में असमर्थ वृद्ध महिला किसान जियनी देवी पटेल को उनके दस्तखत के बिना खाद नहीं मिलने की वजह से मोटरसाइकिल पर लादकर खाद केंद्र लाना पड़ा।
जियनी देवी की हालत देखकर एसडीएम प्रिया पाठक ने समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं स्टॉक पंजी सही तरीके से न दिखाने पर समिति प्रबंधक और सेल्समैन पर नाराज़गी जताई।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और केसीसी धारक किसानों को प्राथमिकता के साथ खाद दिया जाए।