स्वादिष्ट भोजन की जगह मिली कीड़ा लगी पुड़ी

गोपालपुर पड़रिया मॉल स्कूल का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

0 326

 

डिंडोरी।

जनपद पंचायत डिंडोरी के गोपालपुर पड़रिया मॉल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को परोसे गए मिड-डे मील ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। स्वसहायता समूह द्वारा बनाए गए भोजन में पुड़ियाँ कच्ची और कीड़ा लगी हुई मिलीं।

जब बच्चों व जनप्रतिनिधियों को भोजन परोसा गया, तो थालियों में परोसी गई पुड़ियों पर काले-काले कीड़े रेंगते देखे गए। इस नजारे से सभी हैरान रह गए। नाराज़ होकर बच्चों व जनप्रतिनिधियों ने भोजन को बाहर फेंक दिया। वहीं, कई बच्चे अपनी थालियाँ खुद साफ करते हुए नजर आए।

 

इस पूरे मामले का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी ज़िंदगी से खिलवाड़ है।

 

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाता है, या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment