मड़वास पुलिस की बड़ी सफलता – सूरत (गुजरात) से गुमशुदा नाबालिक बरामद

0 345

 

 

मड़वास। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मड़वास उप निरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में मड़वास पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक को गुजरात सूरत से बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया।

 

प्रकरण का विवरण

थाना मड़वास क्षेत्र के एक परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक पुत्री स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी व आस-पड़ोस में खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। संदेह जताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की। लगातार सुराग जुटाने के बाद हाल ही में सूचना प्राप्त हुई कि किशोरी गुजरात के सूरत शहर में है। मड़वास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किशोरी को सकुशल दस्तयाब किया और वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

 

टीम का योगदान

इस सफलता में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेश बैस, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं आरक्षक प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment