कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता
चोरी के दो मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹6 लाख का मशरुका बरामद
कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश करते हुए लगभग ₹6 लाख कीमत का मशरुका जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद जेल दाखिल कराया।
📝 प्रकरण का विवरण
1️⃣ पहला मामला – दिनांक 17 फरवरी 2025 को फरियादी दिनेश कुमार मिश्रा की पत्नी पुष्पा मिश्रा का पीला-भूरा बैग, जिसमें सोने का हार, झूमर, अंगूठियां, चैन सहित अन्य गहने थे, पुराने बस स्टैंड सीधी से चौहान बस में बैठते समय चोरी हो गया था। बाद में बैग परिहार बस से मिला, लेकिन उसमें केवल कपड़े थे, गहने गायब थे।
2️⃣ दूसरा मामला – दिनांक 30 जुलाई 2025 को फरियादिया श्रीमती रानी सिंह का हैंडबैग, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण व ₹20,000 नकद थे, बस स्टैंड सीधी पर खिड़की से अज्ञात युवक ने चोरी कर लिया था।
दोनों मामलों की विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्ध राजेश साकेत पिता बुद्धिमान साकेत (उम्र 21 वर्ष, निवासी बदरखड़ा थाना बहरी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने दोनों अपराध कबूल करते हुए चोरी किए गए जेवर (कीमत लगभग ₹6 लाख) पुलिस को बरामद करवाए।
👮♂️ पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, तिलकराज सिंह एवं रणबहादुर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
—