समग्र शिक्षा सेकंडरी एजुकेशन की एक वर्ष की उपलब्धियां,सीधी जिले में डिजिटल शिक्षा का नया अध्यायः 46 नए आईसीटी लैब, 29 स्मार्ट क्लास, 6 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित,

गत एक वर्ष में समग्र शिक्षा सेकेंडरी एजुकेशन के अंतर्गत सीधी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इस अवधि में 46 विद्यालयों में नए आईसीटी लैब, 29 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और 6 पीएम श्री स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई। इस प्रकार अब सीधी जिले के 147 विद्यालय आईसीटी लैब से और 74 विद्यालय स्मार्ट क्लास से सुसज्जित हैं। यह उपलब्धियां हमारे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण सीखने का अवसर प्रदान कर रही है और यह परिवर्तन शिक्षा के नए युग की ओर सशक्त कदम है।
परीक्षा परिणाम – शिक्षा में सीधी का परचम,
सीधी जिले के लिए यह वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले का परिणाम 81.21 प्रतिशत रहा और सीधी प्रदेश में 16वें स्थान पर रहा, कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 84.05 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और सीधी ने प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण ‘परख’ में सीधी जिले ने कक्षा 3, 6 और 9कृतीनों में राज्य में प्रथम स्थान और देश के टॉप 10 में स्थान पाकर गर्व बढ़ाया है। राष्ट्रीय मींस कम मेरिट परीक्षा 2024 में 155 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिससे हम राज्य में 13वें स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में नामांकन की दृष्टि से सीधी 9वें स्थान पर रहा।
डॉ सुजीत मिश्र एपीसी रमसा ने जानकारी देकर बताया कि यह विशिष्ट उपलब्धियां कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के कुशल निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंशुमन राज के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षकों और प्राचार्याे के कठिन परिश्रम से प्राप्त हुई है। यह हमारी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और समर्पण का प्रमाण है।