सिरमौर चौराहा पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा

रीवा। शहर के सिरमौर चौराहा पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। गुस्साई पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरा मामला हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया।

बताया जा रहा है कि महिला ने पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है, जबकि मौके पर मौजूद लोग मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।