सांसद ने लोकसभा में उठाई चिकित्सकों की कमी की गूंज, सीधी–सिंगरौली सड़क निर्माण पर गडकरी से हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली | लोकसभा के प्रश्नकाल में आज सांसद ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान) के प्रति यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देशभर के पीएचसी, सीएचसी और आयुष्मान केंद्रों में चिकित्सकों की भारी कमी का मुद्दा मजबूती से उठाया। सांसद ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण व अंचल स्तर पर चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित होना आवश्यक है।
इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इसके बाद सांसद ने संसद भवन में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सीधी–सिंगरौली सड़क निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की। गडकरी ने जल्द ही परियोजना पर कार्य प्रारंभ कराने का भरोसा दिलाया।