जिला न्यायालय परिसर के एडीआर सेंटर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन,

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री मुकेश कुमार शिवहरे एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक के द्वारा दिनांक 08.08.2025 को जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. सेंटर भवन में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री मुकेश कुमार शिवहरे के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को विवाद विहीन ग्राम योजना के महत्व को और ग्राम की मूलभूत सुविधाओं के विषय में अवगत कराया गया। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि किसी भी विषय पर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न होने पर सर्वप्रथम उसे मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने के प्रयास किया जाना चाहिए। आगामी लोक अदालत के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही लोक अदालत में होने वाले फायदे के बारे में ग्रामवासियों को बताया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की न्याय तक पहुंच आसान बनाने के लिए ही विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री मुकेश कुमार शिवहरे एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री सत्यप्रकाश पाण्डेय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण श्री राजेश सिंह, श्री उमाकांत शुक्ला एवं जिला न्यायालय के कर्मचारीगण सहित आमजन उपस्थित रहे।