संस्कार और सौहार्द की मिसाल: दिग्विजय सिंह को देखकर मंच से उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, हाथ पकड़कर पहुंचाया मंच पर ससम्मान

भोपाल। राजनीति में विचारधारा भले ही अलग हो, लेकिन संस्कार और परंपरा का सम्मान सभी सीमाओं को पार कर जाता है। राजधानी भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पूर्व “भारत गौरव” सम्मान समारोह में ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर मौजूद थे। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्हें देखते ही सिंधिया तुरंत मंच से उतर आए और आत्मीयता से उनका हाथ पकड़कर मंच तक लेकर आए।

इस अप्रत्याशित gesture ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। सोशल मीडिया पर भी इस दृश्य को राजनीति में आपसी सम्मान और संस्कार की मिसाल के रूप में सराहा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि “भारत गौरव” सम्मान समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को एकता और भाईचारे का संदेश दिया।