भाजपा ने की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

घोसी (जहानाबाद ) नगर पंचायत घोषी के आदर्श ग्राम गोड़सर सामुदायिक भवन के सभागार में भारतीय जनता पार्टी ने की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धिरज कुमार शर्मा ने की, ईस अवसर पर जिला महामंत्री सह घोसी विधानसभा प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्र के बुथो को उनका शसक्तीकरण किया जा रहा है, जहां पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता की बुथ मजबूती की जिम्मेवारी है, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा संचालित जन उपयोगी योजनाओं को समाज के अंतिम पैदान में खड़े लोगों तक पहुंचाएं, वहीं प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि सूवे बिहार में प्रदेश की सरकार ने सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है, जहां किसानो के लिए किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना, वहीं गरीब परिवार को मुफ्त राशन के साथ आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज के साथ बिहार के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इस दौरान कार्यशाला में सरकार की योजनाओ को जादा से जादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की, इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा ने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी की प्रचंड बहुमत मिलेगी, उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में हमारी डबल इंजन की सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान किया है, जहां डबल डेकर पुल का निर्माण, मैरीन ड्राइव, वहीं रोड का निर्माण कराकर यातायात व्यवस्था को सहज व शुगम बनाया है, यहां बता दें कि नगर पंचायत घोषी के आदर्श ग्राम गोड़सर मे फार्मास्युटिकल कंपनी के द्वारा बनाए गए सामुदायिक भवन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने इसके एम डी, उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबु के द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की, वहीं इसके निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले वार्ड पार्षद अरविंद कुमार, अनील शर्मा, उर्फ कारू शर्मा की भी प्रशंसा की गई, जबकि इस अवसर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रखंड व नगर अध्यक्ष जैसे सिंकु देवी, कौशलेंद्र पाण्डेय, रंधीर कुमार, धीरेन्द्र कुमार, समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार