केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में स्टेम सप्ताह (STEM WEEK) का आयोजन हुआ सम्पन्न

“रिपोर्ट – नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा”
अनूपपुर – जमुना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति(2020) में तैयार STEM शिक्षा ( विज्ञान, तकनीकि, अभियांत्रिकी और गणित के क्षेत्र में छात्रों को शिक्षित करने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण।) को धरातल पर लाने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा सभी केंद्रीय विद्यालयों में स्टेम सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में भी स्टेम सप्ताह दिनांक 14 जुलाई से 18 जुलाई तक मनाया गया। इस कार्यक्रम में विज्ञान और गणित शिक्षकों के कुशल निर्देशन में बाल वैज्ञानिकों द्वारा गणित- विज्ञान के सिद्धांतों पर प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी, नाट्य मंचन, भारतीय गणितज्ञों और वैज्ञानिकों पर निबंध आदि विभिन्न गतिविधियाँ सम्पन्न की गई। 18 जुलाई को कार्यक्रम के समापन दिवस में गणित शिक्षकों के कुशल निर्देशन में 11-12वीं के छात्रों द्वारा भिन्न(fraction) पर आधारित एक मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के समापन संबोधन में प्राचार्य मनोज कुमार ने स्टेम शिक्षा कार्यक्रम को अनूठा बताते हुए कहा कि STEM शिक्षा विज्ञान, तकनीकि, अभियांत्रिकी और गणित के क्षेत्र में गहराई से ज्ञान और कौशल विकसित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिससे वे वास्तविक दुनिया की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हो सकेगें ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान-गणित शिक्षकों राजेश कुमार, अजमल खान, अतुल गुप्ता,भावना पुरी, भूपेंद्र कुमार, आदित्य नारायण मिश्र, पूनम चौधरी, आकाश बाबू और संदीप कुमार पटेल का प्रशंसनीय योगदान रहा।