पाँच उंगलियों से 36 गढ़ निर्माण की प्रथम ऐतिहासिक नवाचार – डाॅ मुन्नालाल देवदास,

छत्तीसगढ़ में 36 वर्ल्ड रिकार्डधारी राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, साहित्यकार डाॅ मुन्नालाल देवदास ने स्वतंत्रता सेनानी विद्यालय कपालफोडी़ के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संबंधी अद्वितीय रोचक और ज्ञानवर्धक नवाचार सिखाया।
इस संबंध में बताना चाहेंगे कि डाॅ देवदास अपने नवाचार में विगत 25 वर्षों से शोध कर रहे हैं । जिसके परिणाम स्वरुप मात्र पाँच मिनट में पाँच उंगलियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की तथ्यात्मक जानकारी को बच्चे आज आसानी से समझ गए । साथ ही नवाचार के बारे में और जानने के लिए बच्चों में भारी जिज्ञासा बढ़ गई ।
इस नवाचार की सबसे खास बात यह है कि बड़े बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से संबंधित जो प्रश्न पूछे जाते हैं, उनका उत्तर भी इसमें मिल जाता है ।
डाॅ देवदास का मानना है कि डिजिटल इंडिया के युग में देश विदेश के लोग भी अब छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की ऐतिहासिक जानकारी को इस नवाचार के माध्यम से सरलतापूर्वक समझ जाएंगे।
यह विश्व स्तरीय प्रथम ऐतिहासिक नवाचार आगामी पीढ़ी के लिए धरोहर बनेगी। यह जन उपयोगी नवाचार है। इसका लाभ सबको मिलेगा ।
इस अवसर पर डाॅ देवदास ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विद्यालय को अपनी प्रकाशित पुस्तकें भेंट की , जिसमें प्राचार्य योगेश्वर यादव,उप प्राचार्य भागीरथी यादव, और सभी शिक्षक सत्यवान निषाद सर , टुकेश्वर साहू सर ,टेकराम साहू, तेजराम साहू, वीरेन्द्र साहू, शेख राम यादव, उमाशंकर साहू, देवेन्द्र कुमार साहू, अश्वनी साहू, श्रीमती योगेश्वरी साहू, हेमपुष्पा साहू, मेघराज साहू, ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे को । सभी छात्र छात्राओं ने डाॅ देवदास को और नवाचार सिखाने का निमंत्रण दिया। अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विद्यालय कपालफोडी़ के प्राचार्य योगेश्वर यादव ने आभार व्यक्त किया।