आदर्श वृंदावन ग्राम झांकी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर का मासिक समीक्षा बैठक हुआ संपन्न,

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट ,
डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश का मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें जिला समन्वयक महोदय का प्रथम बार विकासखंड आगमन में नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव के द्वारा श्रीफल व साल देकर सम्मानित किया गया । इसके पश्चात मासिक समीक्षा बैठक का शुभारंभ किया गया जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं में चर्चा की गई –
1.Cmcldp नवीन प्रवेश पर चर्चा
2.नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम पर चर्चा
3.एक पेड़ मां के नाम अभियान पर चर्चा
4.नवांकुर ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेजीकरण पर चर्चा
5.नर्सरी पर चर्चा
6.नवांकुर/मेंटर नवीनीकरण पर चर्चा
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर योजना अंतर्गत नवांकुर सखी कार्यक्रम हरियाली यात्रा का आयोजन 24 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से ग्राम प्रेमपुर में नवांकुर योजना में चयनित संस्था आदिवासी बैगा जन जागरण संस्थान प्रेमपुर के सचिव दीपक कुमार वरमे, परामर्शदाता दिलीप कुमार बर्मन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पदाधिकारीयो द्वारा किया जाएगा। जन अभियान परिषद राज्य कार्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार चौहान एवं विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव के नेतृत्व एवं उपस्थिति में नवांकुर संस्थाओं के द्वारा किए गए कार्यों को समाज और सरकार के सामने रखना, विकासात्मक कार्य को आगे बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण करना तथा पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए अधिक से अधिक पौधों को लगाकर धरती माता का श्रृंगार करना है। इसी तारतमय्य में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चितता करते हुए 24 जुलाई को ग्राम प्रेमपुर में यात्रा का आयोजन जाएगा। ग्राम स्थित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य के द्वारा घरों घर जाकर पीले चावल दरवाजे पर डालकर निमंत्रित करते हुए सभी आमजन को आमंत्रित किया जाना है । जिसमें लगभग 100 से अधिक महिलाओं की भागीदारी रहेगी इन सभी महिलाओं को 11, 11 पौधे, बीजारोपित थैली का वितरण भी किया जाएगा। जिन्हें वर्ष भर पालन पोषण कर बड़ा कर अपने किसी विशेष दिवस जयंती के अवसर पर पौधों रोपण कर बच्चों की तरह पालन पोषण करने की प्रतिज्ञा ली जाएगी। बैठक के पश्चात जिला समन्वयक व विकासखंड समन्वयक के द्वारा नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत का जन सूचना केंद्र , संस्कार केंद्र और नर्सरी का निरीक्षण किया गया । इसके तत्पश्चात स्कूल तालाब झांकी में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य किया गया । इस दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् जिला डिंडोरी जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार चौहान , विकासखंड समन्वयक विकासखंड समनापुर मंजुलता राव , परामर्शदाता दिलीप कुमार बर्मन , गुलशन पड़वार , केशव ठाकुर , शिवकुमार ठाकुर , डॉली पनरिया , नवांकुर संस्था प्रभारी दीपक कुमार वरमे , रामकुमार मरकाम , सूरज प्रसाद ताम्रकार , वेद प्रकाश यादव और परसराम ठाकुर उपस्थित रहे ।
म. प्र. जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर , जिला डिंडोरी