“नशे से दूरी – है जरूरी” अभियान का चौथा दिन: झुग्गी-बस्तियों तक पहुंचा नशा मुक्ति संदेश,पुलिस और सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त पहल से जिलेभर में चला जागरूकता अभियान,
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी विशेष अभियान “नशे से दूरी – है जरूरी” के तहत 18 जुलाई 2025 को अभियान के चौथे दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

🔹 जिला मुख्यालय में प्रमुख आयोजन:
थाना कोतवाली, अजाक व जमोड़ी के संयुक्त तत्वावधान में मडरिया बंसल बस्ती, साकेत बस्ती एवं इंद्रा नगर झुग्गी बस्ती में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें करीब 1000 नागरिकों ने भागीदारी की।
इस अवसर पर नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों, पुनर्वास सेवाओं एवं नशा मुक्ति उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, अजाक निरीक्षक रामलोटन साकेत, जमोड़ी प्रभारी उनि. पुष्पेंद्र सिंह एवं सामाजिक न्याय विभाग से श्री शिवांसु शुक्ला उपस्थित रहे।
🔸 अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ:
नशे के सामाजिक, मानसिक व शारीरिक दुष्परिणामों पर जानकारी,
पुनर्वास सेवाएं व सरकारी योजनाओं का विवरण,
नशा मुक्ति शपथ, पोस्टर वितरण, जनसंवाद व चलित सभाएं,
📍 अन्य थाना क्षेत्रों की गतिविधियाँ:
थाना रामपुर नैकिन: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बघवार में 600 वर्कर्स को जागरूक कर शपथ दिलाई गई,
थाना मड़वास: झुग्गी क्षेत्रों में 200 नागरिकों की भागीदारी
पिपरांव व खड्डी चौकियाँ: ग्राम बुढ़गौना व रतवार में 300 लोगों को संबोधित,
सेमरिया (बम्हनी चौकी): ग्राम बारी में 150 से अधिक लोगों की सहभागिता,
थाना अमिलिया: ग्राम नदिया बंसल बस्ती में चलित सभा, 250 लोगों को जागरूक किया गया,
थाना भुईमाड़: ग्राम करेल में 120 से अधिक नागरिकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया,
🔹 संकल्प और सहभागिता:
सभी आयोजनों के अंत में नागरिकों ने नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। ग्रामीणों, युवाओं व महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह अभियान और अधिक सशक्त होता दिखाई दिया।
“नशे से दूरी – है जरूरी” अभियान जनहित में जारी।