घोड़ाबांधा में सड़क निर्माण कार्य का विधायक मंगल कालिंदी ने किया निरक्षण,

0 245

जमशेदपुर प्रखंड के घोड़ाबांधा से लुआबासा होते हुए पिपला चांदनी चौक से ज़ुड़ने वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है जिसका आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने निरक्षण किया। इस दौरान विधायक ने घोड़ाबांधा ग्वालाडेरा में सड़क निर्माण को लेकर आ रही अडचन को लेकर जमीन दाताओं से बात कर उसे दूर किया, वही दूसरी और लुआबासा में जमीन दाताओं को मुआवजा नहीं मिलने पर निर्माण कार्य रुका हुआ था। जिसको लेकर विधायक ने जमीन दाताओं से वार्ता कर उन्हें कल ही उपायुक्त से उनके साथ चल कर मुआवजा के विषय पर वार्ता करने की बात कही। वही भारी बारिश से सड़क पर जलजमाव के कारण गड्ढे उभर आए हैं,जिसको देखते हुए मौके पर ही विधायक के आदेश पर जे सी बी लगवाकर मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया ताकि राहगिरों को समस्या का सामना ना करना पड़े…।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment