LIC में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा गया

0 410

📝 पूरी खबर:
बीना / सोनभद्र : अनपरा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने डिबूलगंज निवासी अंबिका जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि अंबिका ने कई लोगों से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में निवेश कराने के नाम पर बड़ी रकम ली और उसे LUCC में करोड़ों रुपये के रूप में जमा करवाया।

समय पूरा होने पर जब निवेशकों ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और बांड दस्तावेज भी हड़प लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह अभियुक्त को पकड़ लिया गया। उसे मु0अ0सं0-117/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 318(4), 351(2) के तहत जेल भेजा गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment