मानोरा-भगवान जगदीश स्वामी रथ यात्रा एवं मेले की तैयारियों का विदिशा एसपी ने लिया जायजा

0 470


रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

विदिशा-सोमवार को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा ग्यारसपुर थाना अंतर्गत ग्राम मानोरा का भ्रमण कर 26 जून 2025 से प्रस्तावित भगवान जगदीश स्वामी जी की रथ यात्रा एवं मेले की तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर एसपी रोहित काशवानी ने मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यों से चर्चा कर आयोजन को सुचारु व सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु दिशा-निर्देश दिए
इस दौरान आयोजन स्थल और प्रमुख मार्गों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने,
वही मेला ग्राउंड में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक बिजली के तारों को न लगाने संबंधी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ग्यारसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय भी उपस्थित रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment